आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा दुनिया की पहली थर्मल बैटरी का उद्घाटन किया गया
*मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के अमरावती में दुनिया का पहला उच्च ऊर्जा भंडारण उपकरण लॉन्च किया।*इसकी लागत लगभग 660 करोड़ रुपए है।
*इसकी क्षमता वर्तमान में 1000 मेगावाट है जिसे बाद में बढ़ा दिया जाएगा।
*इस उच्च ऊर्जा भंडारण उपकरण को भारत एनर्जी स्टोरेज टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (बेस्ट) द्वारा निर्मित किया गया है।
भारत का पहला ह्यूमेनोइड रोबोट 'रश्मी' विकसित किया गया
*रणजीत श्रीवास्तव ने भारत का प्रथम ह्यूमेनोइड रोबोट 'रश्मी' विकसित किया।*इसे हॉन्गकॉन्ग आधारित कंपनी द्वारा बनाए गए ह्यूमेनोइड रोबोट 'सोफिया' का भारतीय संस्करण भी बोला जा रहा है।
*यह रोबोट हिंदी, अंग्रेजी, भोजपुरी तथा मराठी भाषाएं बोल सकता है।
*इस रोबोट को बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया गया है।